निर्वाचन आयोग ने कुत्ते की फोटो लगाकर इस शख्श का किया Voter ID कार्ड जारी, कहा- ‘मेरी गरिमा के साथ किया गया…’

Summary :

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। निवार्चन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र पर रामनगर गांव के एक निवासी को कुत्ते की तस्वीर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। निवार्चन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र पर रामनगर गांव के एक निवासी को कुत्ते की तस्वीर के साथ जारी किया। बीते बुधवार को सुनील करमाकर ने बताया कि अपने वोटर आईडी कार्ड में सुधार के लिए उन्होंने आवेदन किया था और उसके बाद एक संशोधित कार्ड जब उन्हें मिला तो उसमें कुत्ते की तस्वीर उनकी तस्वीर की जगह  पर थी। 
इस मामले में उन्होंने कहा, कल मुझे दुलाल स्मृति स्कूल में बुलाया गया था और यह वोटर आईडी कार्ड मुझे दिया गया था। मैंने फोटो देखी। मुझे वहां के अधिकारी ने हस्ताक्षर करके दे दिया। लेकिन उसने उस पर तस्वीर को नहीं दिखा। यह मेरी गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। बीडीओ कार्यालय हम जाएंगे और ऐसा दोबारा न हो इसके लिए अनुरोध करेंगे। 

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पहले से ही तस्वीर को सही किया जा चुका है और अब सही तस्वीर के साथ कर्माकर को आईडी कार्ड मिलेगा। इस मामले में बीडीओ अधिकारी ने बताया, यह उनका अंतिम मतदाता पहचान पत्र नहीं है,यदि कोई गलती है, तो इसे ठीक कर लिया जाएगा। जहां तक कुत्ते के फोटो का सवाल है, यह ऑनलाइन आवेदन भरते समय किसी व्यक्ति द्वारा किया गया हो सकता है। फोटो पहले ही सही कर दिया गया है। सही फोटो के साथ अंतिम आईडी कार्ड मिलेगा।

Desk Team