एक Reddit Post ने हाल ही में काफी चर्चा बटोरी है. इस पोस्ट में एक यूज़र ने कनाडा के कामकाजी माहौल में भारतीयों की अहम भूमिका की तारीफ की है. पोस्ट का शीर्षक था “भारतीय कनाडाई लोगों के प्रति गहरा सम्मान”. यह व्यक्ति करीब दस साल बाद टोरंटो गया था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्ट में यूज़र ने बताया कि उन्होंने टोरंटो में बहुत बदलाव देखा है और खासतौर पर सेवा और रिटेल सेक्टर में भारतीयों की उपस्थिति को सराहा. उन्होंने लिखा, “मैं दो हफ़्तों के लिए टोरंटो गया था और देखा कि भारत से आए लोग ही कनाडा की अर्थव्यवस्था को संभाले हुए हैं. मैकडॉनल्ड्स से लेकर वॉलमार्ट तक हर जगह भारतीय कर्मचारी दिखे.”
मेहनत और व्यवहार से दिल जीतते हैं भारतीय
पोस्ट में यह भी बताया गया कि भारतीय कर्मचारी न सिर्फ मेहनती हैं, बल्कि बहुत विनम्र और मिलनसार भी हैं. यूज़र ने अमेरिका के अनुभवों से तुलना करते हुए कहा कि वहां के कुछ कर्मचारी आत्ममुग्ध और घमंडी होते हैं, जबकि भारतीयों में काम के प्रति समर्पण साफ नजर आता है.
देखें Reddit Post:
नस्लवाद का कारण: मेहनती प्रवासी
यूजर ने पोस्ट के अंत में लिखा कि कुछ गोरे लोग नस्लवादी रवैया इसलिए अपनाते हैं, क्योंकि उन्हें यह बात चुभती है कि हाल ही में आए प्रवासी उनसे ज़्यादा मेहनत कर रहे हैं और समाज में अधिक योगदान दे रहे हैं.


Download Android App
Download iOS App




