विमान का हवा में उड़ते ही निकला पहिया,यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Summary :

एक यात्री जो फ्लाइट में सफर करते हुए वीडियो बना रहा था। उसके कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हुआ कि मामला गंभीर हो गया।

एक यात्री जो फ्लाइट में सफर करते हुए वीडियो बना रहा था। उसके कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हुआ कि मामला गंभीर हो गया। बीते शुक्रवार को मॉन्ट्रियल ट्रूडो अंतरराष्ट्रीय  हवाई अड्डे से एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 884 ने उड़ान भरी है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही फ्लाइट के प्रमुख लैंडिंग गियर का पहिया अलग हो गया। जिसके बाद ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद यात्री ने इसकी जानकारी फौरान पायलट को दी और विमान की सुरक्षित लैंडिंग भी करवाई गई। फ्लाइट में करीब 49 यात्री सवार थे और बाद में इन यात्रियों को दूसरे विमान से उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया। 
सबसे पहले देखे वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को @caf_tom नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है फिलहाल में एक विमान में सफर कर रहा हूं,जिसका विमान निकल चुका है 2020 की शुरूआत अच्छी। 

क्या है पूरा माजरा?
रिपोर्ट के अनुसार जब विमान बगोटविले के लिए उड़ान भर रहा था तब ही यात्री ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। यात्री ने पहले तो देखा कि टायर के बीच आग लगी है जिसके कुछ सेंकेंड बाद ही हवा में विमान का बार्यी तरफ का प्रमुख लैंडिंग गियर से एक टायर ही अलग हो गया है। यात्री ने तुंरत इस घटना की सूचना कैप्टन को दी। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इस तरह से पायलट ने करवाई लैंडिंग 
इस घटना की जानकारी देते हुए एविएशन के प्रवक्ता मेनन स्टुअर्ट का कहना है कि विमान का पायलट काफी अनुभवी था। उसने फौरान स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और विमान की सुरक्षित लैंड करवाई। इस बीच सबसे महत्वपूर्ण बात है कि लैंडिंग पायलट ने एक पहिए पर ही करवाई है। वहीं पायलट की समझदारी की वजह से ही आज 49 लोगों की जान बच पाई है। वैसे फ्लाइट ऑपरेटर ने पायलट की और बताया कि आपात स्थिति के लिए चेतावनी भी दी गई और दमकल की गाडिय़ां तैयार थी,मगर उनकी कोई जरूरत नहीं हुई।
विमान की जांच हो रही है
ऐसा कहा जा रहा है जिस विमान की टायर अलग हुआ है वो डेस 8-300 मॉडल है। इसमें तीन लैंडिंग गियर होते हैं दो पीछे दाएं-बाएं और एक आगे की ओर। प्रत्येक गियर में दो व्हील होते हैं। अब इस मॉन्ट्रियल में विमान की जांच की जा रही है,ताकि मालूम हो सके की आखिर किसी परेशानी की वजह से विमान का टायर कैसे अलग हुआ। 

Desk Team