नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि यह अधिनियम भारत के मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सबके लिए है। अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (एडब्लयूजेए) के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि मोदी सरकार का रुख मुस्लिम समुदाय के विकास का रहा है।
दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : प्रकाश जावड़ेकर
उन्होंने कहा कि कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने हमेशा कहा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। यही सरकार का ध्येय वाक्य है।


Download Android App
Download iOS App



