सोशल मीडिया पर एक शख्स का कार क्रैश का वीडियाे जमकर वायरल हो रहा है। शख्स ने अपना यह वीडियो कार क्रैश होने से पहले खुद बनाया। यह वीडियो अमेरिका के कनेक्टिकट का बताया जा रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर कनेक्टिकट स्टेट पुलिस ने अपने पेज पर शेयर किया है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर कार को एक शख्स तेज रफ्तार में चला रहा है। शख्स ने कार को 160 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज ट्रैफिक के बीच में चलाई। शख्स ने कैमरा अपनी कार के स्पीडोमीटर की तरफ वीडियो बनाने के समय किया जिसमें कार की 100 मील प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड में कार चल रही है।

कार अपना नियंत्रण कुछ देर बाद ही खो बैठती है और वह क्रैश हो जाती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार पलटी और बुरी तरह से क्रैश हो गई। बता दें कि ड्राइवर को गंभीर चोटें इस कार क्रैश हादसे में नहीं आई हैं। खबरों के मुताबिक बीते शनिवार को गोल्ड मेमोरियल ब्रिज पर 23 साल के हॉफलर जब अपनी कार चला रहे थे तब यह हादसा हुआ। हादसे के समय एक पुलिस अधिकारी हॉफलर का पीछा कर रहा था।

राज्य पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर इस हादसे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक शख्स ने लाइवस्ट्रीम करते हुए ड्राइविंग की और स्टार मेमोरियल ब्रिज पर पहुंच गया। हम ड्राइवर को कार स्लो करने के लिए कह रहे थे। शुक्र है,ड्राइवर सील्ट बेल्ट पहनी हुई थी। नहीं तो, उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। कृपया धीमे चलें और सुरक्षित ड्राइव करें।
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 40 फीट दूर जाकर हॉफलर दुर्घटना के दौरान गिरे। उन्हें पहले मलबे से बाहर निकाला गया और बाद में हिरासत में लिया गया। अब लापरवाह ड्राइविंग, निलंबित लाइसेंस के साथ ड्राइविंग,बिना लाइसेंस की कार चलाने और ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाने का आरोप हॉफ्लर पर लगा है।


Download Android App
Download iOS App



