अयोध्या में अच्छे होटल, पार्किंग और घूमने लायक जगह कहां है? इस App में देखें पूरी जानकारी

Summary :

Divya Ayodhya App: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अब काउनडाउन शुरू हो गया है। आज से 5 दिन बाद अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Divya Ayodhya App) का समारोह होगा, जिसको लेकर काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में योगी सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च की है। जिसके जरिए आप अयोध्या जाने पर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं। दिव्य अयोध्या ऐप’ में पाएं सारी जानकारी योगी सरकार की ‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में आपको इस संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। इस ऐप में अयोध्या में घूमने के…

Divya Ayodhya App

Divya Ayodhya App: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अब काउनडाउन शुरू हो गया है। आज से 5 दिन बाद अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Divya Ayodhya App) का समारोह होगा, जिसको लेकर काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में योगी सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च की है। जिसके जरिए आप अयोध्या जाने पर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

Divya Ayodhya App

दिव्य अयोध्या ऐप’ में पाएं सारी जानकारी

योगी सरकार की ‘दिव्य अयोध्या ऐप’ में आपको इस संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। इस ऐप में अयोध्या में घूमने के स्थान, फेमस फूड, होटल और गाइड के बारे में डिटेल मिलेगी। यही नहीं, इसके जरिए आप 2डी और 3डी में नेविगेशन (Divya Ayodhya App) भी देख सकते हैं। साथ ही गाइड बुक कर सकते हैं और पार्किंग की जगह भी ढूंढ़ सकते हैं। यहां आपको पार्किंग की जगह के साथ ही इस बारे में भी जानकारी मिलेगी कि पार्किंग के कितने स्पॉट खाली हैं। एक जगह पार्किंग फुल होने के बाद दूसरा स्थान देख पाएंगे। साथ ही पार्किंग शुल्क के बारे में भी सटीक जानकारी मिल जाएगी।

Divya Ayodhya App

मंदिर का समय भी जान पाएंगे

इस खास एप के जरिए आप ईवी कैब भी बुक करवा सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की भी पूरी जानकारी मिलेगी। किस समय कौनसा (Divya Ayodhya App) मंदिर खुलेगा और कितने बजे इसके पट बंद होंगे, इस बारे में भी आप इस ऐप के जरिए जान सकते हैं। इसे अयोध्या डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लॉन्च किया गया है। आपको इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

बता दें, ये वीडियो @myogiadityanath ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है

22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंगलवार से अयोध्या परिसर के अंदर अनुष्ठान शुरू हो गए। इसके तहत (Divya Ayodhya App) अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में कर्मकुटी और प्रायश्चित पूजन हुआ। भगवान राम की मूर्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश बुधवार को किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team