बात करते-करते Ashish Nehra ने Murali Kartik के पेट पर मार दी लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Summary :

वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष नेहरा और कार्तिक मैच शुरू होने से पहले मैदान पर आपस में कुछ बात कर रहे हैं। इससे पहले कि कार्तिक कुछ समझ पाता, नेहरा ने उसके पेट पर लात मार दी आगे खबर में पढ़े…

IPL2023: इस साल का आईपीएल के मैच काफी ही मजेदार हो रहे है। कल के लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद से मामला गर्म हो गया था। लेकिन आईपीएल में ऐसे मामले हर बार देखने को मिलते है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आशीष नेहरा ने कमेंटेटर मुरली कार्तिक के पेट पर लात मार दी। क्या है पूरा वायरल मामला जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े 
गुजरात टाइटंस (जीटी) के कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मुरली कार्तिक को लात मारने वाला वीडियो आपको हैरान कर देगा। मैच से पहले दोनों पूर्व भारतीय गेंदबाजों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लात मारने के बाद, कार्तिक को जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है और आशीष हंसते रहते है। 

भारत का पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक मैदान से उठने की कोशिश करते है और बदला लेने की भी कोशिश करते है, लेकिन वि इसमें असफल रह जाते है। फिक्सचर के दौरान इस हंसी दिलाने वाले वीडियो को एक बार फिर विशाल स्क्रीन पर दिखाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष नेहरा और कार्तिक मैच शुरू होने से पहले मैदान पर आपस में कुछ बात कर रहे हैं। इससे पहले कि कार्तिक कुछ समझ पाता, नेहरा ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
उन्हें नीचे गिरते देख नेहरा हंस पड़े लेकिन बाद में उन्हें जमीन से उठने में मदद की। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 7 हजार से अधिक लाइक और 757 रीट्वीट के साथ 5 लाख से अधिक व्यूज भी मिले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजी की भरमार लगा दी।

Desk Team