मौत को देकर मात आखिर कौन हैं दुनिया का सबसे पुराना जीवित प्राणी? वैज्ञानिकों ने पहली बार दिया जवाब

Summary :

हाल ही में कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले से एक रिपोर्ट हाथ लगी हैं जिसमे धरती पर जीवित सबसे पुराने जीव के बारे में ज्ञात हुआ हैं और साथ ही इसे लेकर कई और भी बड़ी अन्य जानकारिया हाथ लग पाई हैं।

जीवन का एक कठोर लेकिन सबसे बड़ा सच हैं कि जो इस धरती पर आया हैं उसे एक ना एक दिन तो मृत्यु को प्राप्त होते हुए इस धरती से जाना ही हैं। लेकिन क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जो कभी आने के बाद धरती से गया ही ना हो? नहीं….! क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे उम्रदराज जीव कौन सा है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक ऐसे जीव् के बारे में जो ना जाने कब से इस धरती पर आज भी ज़िंदा हैं। 
वैज्ञानिकों ने पहली बार पुष्टि की है कि पृथ्‍वी पर सबसे पुराना जीव‍ित जानवर स्टेनोफोरा (Ctenophores) था। जेलिफ‍िश (jellyfish) जैसा दिखने वाला यह जानवर उन जानवरों से विकस‍ित हुआ, जिनसे मनुष्‍य भी आए थे। पहली बार 700 मिल‍ियन वर्ष पहले इसे देखा गया। जबकि डायनासोर (dinosaurs) की उत्‍पत्‍त‍ि 230 म‍िलियन वर्ष पहले की मानी जाती है। यानी यह डायनासोर से भी काफी पहले पैदा हुआ था। आज भी महासागरों और एक्‍वेर‍ियम में यह तैरता हुआ पाया जा सकता है।
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले (University of California) की टीम जब जानवर और वनस्‍पत‍ियों के बीच रिलेशन तलाश रही थी, तब यह बड़ी जानकारी उनके हाथ लगी। जिसने सबको इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने लंबे समय से चली आ रही इस बहस को भी खत्‍म कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि समुद्री शैवाल सबसे पुराने जीवित प्राणी थे। उनके जीवाश्म लगभग 600 मिल‍ियन वर्ष पुराने हैं। 
समुद्र में 4 मील से भी नीचे तक चले जाते हैं ये जीव 
स्टेनोफोरा (Ctenophores) में सिलिया के आठ सेट होते हैं, जो तंबू के समान होते हैं। इनका उपयोग वे महासागरों में चलने के लिए करते हैं। साथ ही आपको बता दें कि समुद्र में यह सतह से 4 मील तक नीचे चले जाते हैं जोकि वाकई अविश्वसनीय हैं। रिसर्च के लेखक डैनियल रोक्सर ने कहा, “सभी जानवरों के पूर्वज शायद 600 या 700 मिलियन वर्ष पहले रहते थे. यह जानना कठिन है कि वे किस तरह थे. वे नरम शरीर वाले जानवर थे और उनका कोई प्रत्‍यक्ष जीवाश्म रिकॉर्ड भी नहीं है. लेकिन हम अपने पूर्वजों के बारे में जानने के लिए तब के जीव‍ित जानवरों का उपयोग कर सकते हैं.”
500 मिल‍ियन साल पहले मस्‍त‍िष्‍क का हुआ था विकास
टीम ने आगे की जानकारी देते हुए कहा, “जब भी सबसे बुजर्ग जीव की बात होती है तो ज्यादातर लोग कीड़े, मक्खियां, घोंघे, समुद्री स्‍टार और कशेरुक के बारे में सोचते हैं. मगर कीड़े लगभग 500 मिलियन वर्ष पहले विकसित हुए और लगभग 450 मिलियन वर्ष पहले कशेरुक दिखाई दिए. इन्‍हीं के पास एक सिर और मस्तिष्क था. मुंह से गुदा तक आंत और मांसपेश‍ियां थीं. सभी विशेषताएं लगभग 500 मिलियन वर्ष पहले प्रसिद्ध ‘कैम्ब्रियन विस्फोट’ के समय तक विकसित हो चुकी थीं.”

Desk Team