‘सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव’ ये लाइन तो आपने भी सोशल मीडिया पर सुनी ही होगी। आम हो या अनोखा हर कोई इस नए ट्रेंड में दिलचस्पी रखता है। रसोड़े में कौन था फेम म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने इस लाइन पर आधारित एक नया रैप सॉन्ग बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल जैस्मिन कौर नाम की एक महिला का ये वीडियो है जिसने ये बात अपने कपड़ों को डिस्प्ले करते हुए बोली थी। जैस्मिन का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
“जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव” मीम की शुरुआत जैस्मीन कौर नाम की एक महिला के इंस्टाग्राम पर सलवार सूट बेचने के वीडियो से हुई। वीडियो में, कौर ने बार-बार ड्रेस को बताते हुए, जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव लाइन को बार-बार दोहराया हैं। लोगों को जैस्मिन का सेल्स स्टाइल काफी एंटरटेनिंग लगता है।
View this post on Instagram
“जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव” मीम भी इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने अपने पसंदीदा कपड़ों से लेकर अपनी दैनिक गतिविधियों तक को बताने के लिए इस पंक्ति का यूज़ करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियां इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यशराज मुखाटे, जो वायरल रुझानों के बेस पर मजेदार रीमिक्स बनाने के लिए जाने जाते हैं, इन वायरल रुझानों के आधार पर रचनाएँ बनाकर नेटिज़न्स का दिल जीत लेते हैं। अपारशक्ति खुराना से लेकर सलीम मर्चेंट और शक्ति मोहन तक कई सेलिब्रिटीज ने मुखाटे के वीडियो पर कमेंट किया और इसे अमेजिंग बताया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



