नदी में नहा रही थी महिला, अचानक आया मगरमच्छ, फिर जो हुआ, देखर चीख पड़ेंगे आप-VIDEO

Summary :

Woman Attacked by Crocodile: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के बिंझरपुर थाना क्षेत्र के कांतिया गांव में एक 57 वर्षीय महिला को नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने अपनी पकड़ में ले लिया। यह हादसा सोमवार दोपहर को हुआ और तब से महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो बी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आपकी चीखें निकल जाएंगी। Woman Attacked by Crocodile: नदी में नहाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, महिला का नाम सौदामिनी महाला…

Woman Attacked by Crocodile: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के बिंझरपुर थाना क्षेत्र के कांतिया गांव में एक 57 वर्षीय महिला को नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने अपनी पकड़ में ले लिया। यह हादसा सोमवार दोपहर को हुआ और तब से महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो बी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आपकी चीखें निकल जाएंगी।

Woman Attacked by Crocodile: नदी में नहाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम सौदामिनी महाला है। सोमवार को दोपहर करीब चार बजे वह खरस्रोता नदी में नहा रही थीं। तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें नदी की गहराई की ओर खींच लिया।

ग्रामीणों ने बचाने की भरपूर कोशिश की

घटना के समय कई ग्रामीण नदी के किनारे मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि एक मगरमच्छ महिला को खींच रहा है, वे तुरंत उसकी मदद को दौड़े। लोगों ने शोर मचाया और मगरमच्छ को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह सौदामिनी को पानी के भीतर ले जा चुका था। तमाम कोशिशों के बावजूद ग्रामीण महिला को नहीं बचा पाए।

Woman Attacked by Crocodile
नदी में नहा रही थी महिला, अचानक आया मगरमच्छ, Photo ( social media)

Crocodile Attack Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मगरमच्छ महिला को तेजी से पानी में खींचता है। इस वीडियो को देखकर लोग सदमे में हैं और स्थानीय प्रशासन से नदी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर नदी में महिला की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान अभी भी जारी है और जल्द ही कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Woman Attacked by Crocodile
नदी में नहा रही थी महिला, अचानक आया मगरमच्छ, Woman Attacked by Crocodile, Photo( social media)

Crocodile Attack Footage: प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाया घटनास्थल का हाल

घटना के गवाह नबा किशोर महाला ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि मगरमच्छ महिला को खींच रहा है, तो वे उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। उन्होंने कहा, “हमने पूरी कोशिश की, मगर वह पल दो पल में महिला को लेकर गायब हो गया।” सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

Woman Attacked by Crocodile
नदी में नहा रही थी महिला, अचानक आया मगरमच्छ, Photo( social media)

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और नदी के पास जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नदी में मगरमच्छों की संख्या पर नियंत्रण किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Viral Video: बालाघाट में शराबी ने मचाया बवाल! रेलवे ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों की अटकी सांसें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।