Madhya Pradesh Viral Video: बालाघाट में शराबी ने मचाया बवाल! रेलवे ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों की अटकी सांसें

Summary :

Madhya Pradesh Viral Video: मध्यप्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें युवक ने की ऐसी हरकत, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में नज़र आता है कि एक युवक रेलवे पुल पर चढ़कर काफी बवाल मचाता नज़र आया। उसकी इस हरकत को देखकर ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। युवक ट्रेन के सामने खड़ा है और वो शराब के नशे में धुत्त है। ट्रेन में बैठे ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन उस व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ा। वह युवक आराम से पटरी पर खड़ा…

Madhya Pradesh Viral Video: मध्यप्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें युवक ने की ऐसी हरकत, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में नज़र आता है कि एक युवक रेलवे पुल पर चढ़कर काफी बवाल मचाता नज़र आया। उसकी इस हरकत को देखकर ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। युवक ट्रेन के सामने खड़ा है और वो शराब के नशे में धुत्त है।

ट्रेन में बैठे ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन उस व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ा। वह युवक आराम से पटरी पर खड़ा रहा। उस युवक ने लोगों को इतना हैरान कर दिया कि हर व्यक्ति को इस बात का डर सताने लगा, कहीं व्यक्ति यहां से कूद न जाए। उस व्यक्ति की वजह से ट्रेन पुल के बीचों-बीच कम से कम 15 से 20 मिनट तक खड़ी रही। मगर क्या मजाल की वह युवक वहां से हट जाए।

Train Viral Video: युवक का पटरी पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Madhya Pradesh Viral Video
Madhya Pradesh Viral Video

मध्यप्रदेश के बालाघाट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस वीडियो में नजर आता है कि एक युवक ऊंचे रेल के पुल पर चढ़ गया है। तभी अचानक वहां ट्रेन आ गई, लेकिन फिर भी पटरी से वो युवक नहीं हटा। जब ट्रेन के पॉयलट ने उस व्यक्ति को देखा तो हॉर्न बजाने लगा। उस ट्रेन में बैठे यात्री काफी डर गए, क्योंकि पुल कि ऊंचाई काफी ज्यादा थी।

पुल के दोनों तरफ काफी गहरी नदी है। अगर कोई भी व्यक्ति वहां से गिरता है, तो उस व्यक्ति की जान भी जा सकती है। वहां मौजूद लोग जो शायद दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए आए थे, उनमें से कुछ व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर देखें वीडियो

लोगों ने उसकी इस हरकत को देखने के बाद थोड़े समय तक इंतजार किया। जिसके बाद भी वो युवक हटने का नाम नहीं ले रहा था। फिर कुछ यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर उस व्यक्ति को हटाया, जिसके बाद इतने समय तक इंतजार करने के बाद ट्रेन वहां से निकल गई। रेलवे पुलिस विभाग ने उस व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने का आदेश दिया। क्योंकि उस व्यक्ति ने ऐसी हरकत करके कानून का उलंघन किया है। उसे सजा मिलनी चाहिए, जिसके बाद कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत दुबारा न करे। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी ऐसे वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे।

यहां देखें Video…

 

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिसे आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होना काफी पसंद है। लेकिन कुछ लोग अपनी अजीबोगरीब हरकत से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस व्यक्ति की हरकत को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि कहीं इसे भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत तो नहीं सवार हो गया है।

पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें आपने देखा होगा कि कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में बिजली के खंबे पर चढ़ जाते हैं, या फिर सड़क के बीचो-बीच वीडियो बनाते नज़र आते हैं। कुछ लोग ऐसी हरकत जानबूझ कर करते हैं, तो कुछ लोग शराब के नशे में ये हरकत करते नज़र आते हैं।

Also Read: Millionaire Business Woman: अनोखे बिजनेस से महिला बनी लखपति, इस धंधे से कमाए रातों-रात 26 लाख रुपए

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।