दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी है। फिर वह छोटी कंपनी हो या बड़ी लेकिन एक साथ 100-200 या उससे ज्यादा कर्मचारियों को निकालना थम नहीं रहा है। नौकरी छूटने का अनुभव बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण हो सकता है। क्योंकि, यह अपने साथ-साथ आर्थिक परेशानी, पहचान की कमी और सामाजिक दबाव भी लाता है।
अब ऐसा ही एक महिला के साथ जिसे उसकी ड्रीम जॉब से निकाल दिया गया। लेकिन किस्मत का खेल बड़ा निराला होता है क्योंकि एक जॉब से निकाले जाने के बाद उसे गूगल ने दोगुनी सैलरी पर बुला लिया।
ड्रीम जॉब से हुई छंटनी
बता दें, मारियाना कोबायाशी नाम की लड़की पहले लिंक्डइन में काम कर रही थी। अपनी ड्रीम जॉब से मारियाना काफी खुश थी कि उसने उस जॉब को अपनी जिंदगी का ही हिस्सा मान लिया था। यहां काम करते हुए उन्हें जो कॉन्फिडेंस मिला, उससे उन्हें काफी खुशी मिलती थी। लेकिन साल 2023 जून के महीने में मारियाना छंटनी का शिकार हो गईं। इस छंटनी ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया था। लेकिन इसके बाद उसकी गूगल में नौकरी लगी वो भी डबल सैलरी पर।
वीडियो से खुली किस्मत
मारियाना आज डबलिन में टेक जाएंट गूगल के साथ काम कर रही हैं। उसे यहां तक पहुंचाने का श्रेय एक वीडियो का ज्यादा जाता है। बता दें, मारियाना ने
एक दिलचस्प वीडियो बनाया था, जिसमें उनके काम की पूरी हिस्ट्री थी। महिला ने बताया कि इस वीडियो को बनाने में उन्हें लगभग 10 घंटे लगे। इसके बाद उन्होंने हायरिंग मैनेजर तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ‘कॉन्टैक्ट आउट’ नाम का ईमेल टूल यूज किया। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होते ही बहुत से लोगों ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया। कुछ ने अनऑफिशियली बातचीत के लिए कॉफी पीने का ऑफर दिया, तो कुछ ने कंपनी में मौजूद खाली पदों की जानकारी दी।
इसके बाद उनकी एक रिक्रूटर से बात भी हुई। शुरुआत में तो शख्स ने यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि उनके पास ग्रेजुएट स्कीम के लिए बहुत अधिक एक्सपीरियंस नहीं है। लेकिन शख्स को उनका वीडियो और लिंक्डइन प्रोफाइल इतना पसंद आया कि उसने मारियाना को भरोसा दिलाया कि दूसरी कंपनी उनके बारे में जरूर सोचेगी।
ऐसे मिली गूगल में नौकरी
इसके बाद मारियाना ने सिंतबर 2023 में गूगल में अकाउंट एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए अप्लाई किया और उन्हें नौकरी मिल गई। हालांकि, इसके लिए उन्हें कई चरणों से गुजरना पड़ा। इसमें 45 मिनट की बातचीत के अलावा एक केस स्टडी और लीडरशिप एसेसमेंट भी था। एक महीने के बाद वो घड़ी भी आई, जब एचआर की ओर से उन्हें कहा गया कि गूगल में आपका स्वागत है।


Download Android App
Download iOS App





