आजकल टैटू का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है और लोग टैटू कराना बहुत कूल समझते है और इसलिए युवाओं के बीच ये ट्रेंड काफी फॉलो भी किया जा रहा है। आए दिन अतरंगी टैटू की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है। मगर कभी-कभी टैटू आर्टिस्ट की गलती पूरा खेल खऱाब कर देती है और ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ है जिसकी फोटो वायरल हो रही है।

दरअसल, टैटू बनवाने गई महिला ने होंठों के अंदर साइड टैटू बनवाना चाहा मगर गलती से टैटू मुंह में अंदर की जगह बाहर बन गया। जब महिला के मन-मुताबिक टैटू नहीं बन पाया तो वो बौखला उठी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपनी कहानी सुनाते हुए स्वीडन की विल्मा हैगलंड ने अपने नए टैटू की क्लिप शेयर की। वहीं, विल्मा की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

हर शख्स की तरह विल्मा भी अपने इस टैटू को लेकर बहुत एक्साइटेड थीं लेकिन जब टैटू बना तो वो उतनी ही ज्यादा दुखी और परेशान हो गईं। टिकटॉक पर कहानी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उसने जैसा सोचा था, टैटू आर्टिस्ट ने ठीक उसका उल्टा टैटू बना दिया है। टैटू पूरा होने पर जब उन्होंने देखा कि उनके होठों पर एक म्याऊं नाम का टैटू बना हुआ था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, विल्मा एक टिकटॉक स्टार हैं और उन्होंने म्याऊं का टैटू बहुत शौक से बनवाया था। विल्मा के टैटू को देखकर लोगों ने उनका खूब मजाक भी उड़ाया। सोशल मीडिया यूजर्स तो उनकी ये हालात देखकर काफी मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, क्या जब उनका टैटू बनाया जा रहा था तो वह सो रही थीं। दूसरे यूजर ने लिखा, टैटू बनवाते टाइम क्या वो शराब के नशे में थीं या फि बेहोश हो गई थीं।

वहीं अपने टैटू को लेकर स्वीडन की रहने वालीं विल्मा हैगलंड का कहना है कि वो तो ऐसा टैटू बनवाना चाहती थीं कि जो पूरी दुनिया से छिपा उनके होठों के पीछे रहे। लेकिन टैटू आर्टिंस्ट ने ही टैटू बनाने में गलती कर दी। विल्मा अब अपने इस टैटू को लेकर काफी शर्मिंदा हैं और फिलहाल वे अब इसे सही कराने का विल्कल्प तलाश रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



