इस महिला ने बैगेज फीस से बचने के लिए अपनाया गजब का तरीका,प्‍लेन पर 2.5kg कपड़े पहन हुई सवार

Summary :

विमान में सफर के दौरान बैगेजी फीस यानी सामान के भार पर लगने वाला एक्सट्रा शुल्क का भुगतान आपको करना होता है।

विमान में सफर के दौरान बैगेजी फीस यानी सामान के भार पर लगने वाला एक्स्ट्रा शुल्क का भुगतान आपको करना होता है। इसका मतलब ये हुआ आपका सूटकेस जितना ज्यादा भारी होगा आपको फीस भी उनती ही ज्यादा देनी पड़ेगी। लेकिन इस दुनिया में कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो इन सारी चीजों से बचने के लिए कई तरह-तरह के जुगाड़ आखिकार निकाल ही लेते हैं। इन्हीं में से एक महिला है जिनका नाम जेल रोडरीग्यूज  और यह फिलिपींस की रहने वाली हैं। दरअसल इन्होंने ज्यादा बैगेज फीस से अपना बचाव करने के लिए 2.5 किलो कपड़े खुद ने ही पहन लिए हैं। ताकि ऐसा करने से इनके सूटकेस का वजन कम हो सके। 
इस महिला ने 2 अक्टूबर के दिन अपना ये मजेदार आइडिया लोगों के बीच फेसबुक पर शेयर किया। जिसमें महिला ने बताया कि उन्हें एयरलाइन स्टाफ ने बताया था कि उनके सामान का भार अधिकतम सीमा 7 किलो से ज्यादा हो गया है। करीब इसका वजन 9 किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में महिला से अब अतिरिक्त बैगज फीस चार्ज की गई। जिसे देने से महिला ने साफ मना कर दिया। 
महिला ने अपनाया गजब का तरीका
इस अतिरिक्त फीस से अपना बचाव करने के लिए रोडरीग्यूज नाम की इस महिला ने एक नया तरीका खोज लिया। वैसे महिला ने जो तरीका अपनाया है उसे पहले भी कई लोग ट्राई कर चुके हैं और यही वह तरीका है जोकि हमेशा सफल भी हो जाता है। रोडरीग्यूज ने इस एक्स्ट्रा भार को कुछ कम करने के लिए 2.5 किलो कपड़े पहन लिए। जिसके बाद इनके सामान का भार 6.5 किलो आ गया। दिलचस्प बात यह है कि रोडरीग्यूज का यह तरीका काम कर गया। 
रोडरीग्यूज ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर
रोडरीग्यूज ने इसकी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है। जिसमें वो करीब पांच जोड़ी पैंट और कई सारी टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है 9 किलो से 6.5 किलो।#ExcessBaggageChallengeAccepted। अब उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर को 20 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है जबकि 33 हजार लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 

वाइस से बात करते हुए गेल ने कहा, मैं एक्‍सेस बैगेज की फीस नहीं देना चाहती थी। मेरे सूटकेस का वजन 2 किलो ज्‍यादा था। वह आगे कहती हैं मुझे नहीं पता था कि मेरी यह फोटो इस तरह वायरल हो जाएगी, वर्ना मैं थोड़ा बेहतर पोज देती। 
गेल ने बताया कि इतने सारे कपड़े पहनने के बाद भी उन्हें बहुत ज्यादा गर्मी नहीं लग रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से यह अपील भी कि एयरलाइन कंपनियों को मोटी रकम देने की बजाय वो लोग भी यह तरीका ट्राय कर सकते हैं। 

Desk Team