खुलासा:बांग्लादेश में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं महिलाएं

Summary :

पिछले साल इस बात का खुलासा हुआ कि न्यूयॉर्क में आदमी की तुलना में महिलाएं ज्यादा मजबूत होती हैं और वहां की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा दिन जिन्दा रहती हैं।

पिछले साल इस बात का खुलासा हुआ कि न्यूयॉर्क में आदमी की तुलना में महिलाएं ज्यादा मजबूत होती हैं और वहां की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा दिन जिन्दा रहती हैं। बता दें कि यह एक ऐसा शोध है जो अब तक की इस धारणा को चुनौती देता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। 
1.इसी तरह एक सरकारी अध्ययन के मुताबिक बांग्लादेश में लोग अब दशकों पहले की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं और पुरुषों की तुलना यहां की महिलाएं में जीवन प्रत्याशा में वृद्घि ज्यादा हुई है।
2.रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश सैंपल वाइटल स्टैटिस्टिक्स 2018 की रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2017 के 72 साल की तुलना में बांग्लादेशियों की साल 2018 में औसत जीवन अवधि बढ़कर 72.3 साल हो गई है।
3.बता दें कि देश की आजादी के बाद बांग्लादेश के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा करीब 25 साल बढ़ गई है।
4.रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी में देश की कुल जनसंख्या 16.557 करोड़ हो गई जिसमें 8.287 करोड़ आदमी और 8.27 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। 

Desk Team