मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

ये दिन बहुत खास होता है अगर घर की महिलांए इस दिन कुछ खास काम करने करें तो घर के हर सदस्य की किस्मत चमक जाएगी।
शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। इसलिए शनिवार के दिन घर की महिलाओं को इस दिन पूजा आर्चना जरुर करनी चाहिए।

शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं। महिलां शाम के समय जरुर ये काम करें इस काम को करने से घर में खुशियां आती है।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को सरसों का तेल का दान करना या उसका दिया जलाना लाभदायक होता है।

शनिवार को जूते-चप्पल का दान करने से शनि के दोष दूर होते हैं, परन्तु ध्यान रखें कि इस दिन किसी व्यक्ति से जूते-चप्पल का उपहार न लें और न ही दें।
शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

इसके साथ महिलाएं शनिवार के दिन ये काम जरुर करें, इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। इस दिन पीपल की विशेष पूजा की जाती है


Download Android App
Download iOS App



