यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया जाता है। उसमे से एक है मेट्रो, जो अधिकतर शहर में चलती है। लेकिन सभी शहरों की मेट्रो के बीच चर्चा में बनी रहती है दिल्ली मेट्रो क्योंकि कुछ समय से यह एक रियलिटी शो का मंच बन गया है जहा कंटेस्टेंट आकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रीले बनाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रील तो नहीं बनाते लेकिन मेट्रो में कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनके अगल-बगल खड़े लोग भी दंग रह जाते हैं।

दिल्ली मेट्रो में नाचती दिखीं महिलाएं
दिल्ली मेट्रो से आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो काफी अजीब होते हैं। वहीं कई बार तो लोग समझ ही नहीं पाते कि इन्हें देखकर रिएक्ट करें भी तो क्या? अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें कुछ महिलाएं पारंपरिक गीत गाती और नाचती नजर आ रही हैं। यही नहीं वीडियो में महिलाएं एक दूसरे को डांस के लिए प्रोत्साहित करती भी दिखती हैं। क्लिप के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने DMRC और पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की।
View this post on Instagram
ये वीडियो @snaxxy555 अकाउंट ने शेयर किया है।
लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @snaxxy555 ने 17 अप्रैल को शेयर किया गया जिसे अब तक 5.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 2 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा “दुल्हन दूल्हा कहा है?” वहीं किसी ने इसे दिल्ली मेट्रो में अब तक के घटित बाकी कारनामो से बेहतर बताया तो कुछ लोगों ने यह सब देख कर ऐसे लोगो पर सख्त करवाई करने की हिदायत दी।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो सामने आए हो। बता दें, कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मेट्रो में सीट न मिलने पर एक महिला मेट्रो कोच में जाकर एक आदमी की गोद में बैठी दिखाई दी।


Download Android App
Download iOS App



