China की गगनचुंबी इमारत, कभी नहीं हो सकी पूरी, फिर भी बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Summary :

World’s Tallest Unoccupied Building: चीन तरक्की के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। अपने आप को सुपरपॉवर बनाने के लिए चीन पूरी तैयारी कर रहा है। कई रिकॉर्ड अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है। अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड चीन ने 2008 में भी शुरु किया था। इसमें वह एक बिल्डिंग का निर्माण कर रहा था जो कभी पूरी नहीं हो सकी। कहा ये भी जाता है कि शायद इस बिल्डिंग को पूरा न होने का श्राप लगा है। वहीं, अगर ये गंगनचुंबी इमारत पूरी बन जाती तो यह दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची बिल्डिंग होती है।…

World’s Tallest Unoccupied Building: चीन तरक्की के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। अपने आप को सुपरपॉवर बनाने के लिए चीन पूरी तैयारी कर रहा है। कई रिकॉर्ड अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है। अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड चीन ने 2008 में भी शुरु किया था।

World’s Tallest Unoccupied Building

इसमें वह एक बिल्डिंग का निर्माण कर रहा था जो कभी पूरी नहीं हो सकी। कहा ये भी जाता है कि शायद इस बिल्डिंग को पूरा न होने का श्राप लगा है। वहीं, अगर ये गंगनचुंबी इमारत पूरी बन जाती तो यह दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची बिल्डिंग होती है।

  • चीन की अधूरी 1957 फीट ऊंची गगनचुंबी इमारत
  • 2010 में मंदी तो 2011 में सरकार ने रोका काम
  • दुनिया की सबसे ऊंची खाली इमारत का खिताब हासिल
  • दुनिया का सबसे ऊंचा घोस्टस्क्रेपर बन चुकी इमारत

1957 फीट ऊंची इमारत

हम बात कर रहे हैं, चीन की गोल्डिन फाइनेंस 117 के बारे में जो तियानजिन (Tianjin) सिटी में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है। इसे ‘चाइना 117’ और ‘द वॉकिंग स्टिक’ नाम से भी जाना जाता है। बता दें, बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल आकार के कारण इसे ‘द वॉकिंग स्टिक’ कहा जाता है। फिलहाल ये बिल्डिंग अभी तक 1957 फीट ऊंचाई तक बन चुकी है। इसमें 128 मंजिलें, जिनमें से 117 को आवास, होटल और कॉमर्शियल स्पेस बनाए जाने की प्लानिंग थी।

World’s Tallest Unoccupied Building

2008 में शुरु हुआ काम

World’s Tallest Unoccupied Building: ‘द वॉकिंग स्टिक’ का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण अमीर लोगों को ध्यान में रखते हुए किया जाना था। वहीं, इस प्रोजेक्ट के सेंटर प्वॉइंट के रूप में अरबपति पैट सुटोंग (Pat Sutong) को माना जाता है, जो तियानजिन में उच्च-स्तरीय आवासीय और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनाना चाहते थे।

बता दें, ये वीडियो @silGIFS से लिया गया है।

इसके अलावा इस बिल्डिंग में दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन डेक, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और स्काई बार बनाए जाने थे। वहीं, इस बिल्डिंग के टॉप पर तीन मंजिला हीरे के आकार का एट्रियम (Atrium) बनाने की प्लानिंग थी।

World’s Tallest Unoccupied Building

दुनिया का सबसे ऊंचा घोस्टस्क्रेपर

2008 में बननी शुरु हुई इस बिल्डिंग का काम 2010 में आई मंदी के कारण रोकना पड़ा था। इसके बाद 2011 में इसका काम दोबारा शुरु हुआ। लेकिन चीनी कम्युनिस्ट शासन के 1,640 फीट से अधिक ऊंची गगनचुंबी इमारतों पर बैन लगाने के बाद यह प्रोजेक्ट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया।

Ritika Jangid