हर किसी इंसान की है यह दिली ख्वाहिश होती है कि उसका दिन अच्छा बीते इसके साथ ही सब कुछ अच्छा हो और उसे हर काम में सफलता मिले। यही नहीं हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में भी यही कामना करता है,इसलिए वह सुबह उठकर अच्छे दिन की शुरुआत के लिए वह भगवान की पूजा करके घर से बाहर निकलता है। इसके अलावा पूजा-पाठ के जरिये ही व्यक्ति ईश्वरीय ज्ञान को प्राप्त करता है। वैसे तो हिंदू धर्म में विभिन्न इच्छाओं के लिए विभिन्न देवी देवताओं की पूजा पाठ की जाती है।

लेकिन शुक्रवार के दिन सुख समृद्धि पाने के लिए लक्ष्मी जी का पूजन करना विशेष माना जाता है और इस दिन आप अगर साथ में गणेश जी की पूजा कर लें तो आप वारे-न्यारे हो जाते हैं। शुक्रवार को सुखी और आर्थिक संपन्न जीवन की कामना हेतु की गई पूजा में इन चीजों का ध्यान करने से अच्छे दिन की कामना भी पूरी होगी और आपका जीवन सुखमय से भरपूर होगा। तो आइये जानते है इन खास चीज़ो के बारे में…

1.शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी और गणेश जी का मन में ध्यान करें।इसके बाद पूर्व दिशा या ईशान कोण में एक चौकी रखें। चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।

2.ध्यान रहे चौकी पर पहले गणेशजी की मूर्ति और फिर उनके दाहिने में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।

3.अब पूजा के लिए आसन पर बैठें और अपने चारों ओर जल का छिड़काव करें और संकल्प लेकर पूजा करना शुरू करें।साथ ही एक मुखी घी का दीपक जलाएं।

4.इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को फूल और मिठाइयां अर्पित करें। अब भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप करें।

5.अंतिम में आरती करें और शंख बजाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी व गणेशजी खीर का भोग लगाएं। अब सब में प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।


Download Android App
Download iOS App



