‘यमराज’ मुंबई में रेलवे ट्रैक पर चलने वाले यात्रियों को दी नसीहत,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

भारतीय रेलवे की कई सारी कोशिशें,चेतावनियों एंव जुर्माने के बाद भी नाक में दम हुआ पड़ा है। यह समस्या कोई और नहीं बल्कि जान जोखिम में डालकर लोगों की रेल पटरी पार करने की अदातें हैं।

भारतीय रेलवे की कई सारी कोशिशें,चेतावनियों एंव जुर्माने के बाद भी नाक में दम हुआ पड़ा है। यह समस्या कोई और नहीं बल्कि जान जोखिम में डालकर लोगों की रेल पटरी पार करने की अदातें हैं। ज्यादातर बार स्टेशनों पर हमें कई सारे ऐसे लोग दिखाई देते हैं जो एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए ओवरब्रिज की बजाय रेल की पटरी पार करना ज्यादा पसंद करते हैं। जो एक बेहद जोखिम भरा काम है। अब ऐसे में परेशान रेलवे ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। लोगों की आंखे खोलने के लिए स्टेशन पर यमराज की तैनाती की गई है।
वेस्टर्न रेलवे की मुहिम
गुरुवार के  दिन वेस्टर्न रेलवे ने ट्विटर पर दो फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक शख्स यमराज जैसी वेशभूषा में गदा लिए स्टेशन पर टहल रहा है,जबकि दूसरे में यमराज ने एक लड़के को गोद में उठाया हुआ है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है यह यमराज रखते हैं नजर और जान बचाते हैं।  पटरी पार करने के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए @rpfwrbct द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यात्रियों को पाटरी पार करने से रोकने के साथ ही उन्हें पुल के इस्तेमाल के लिए जोर दिया जा रहा है। 

हिंदू धर्म में यमराज को मृत्यु का देवता कहा जाता है। वहीं मॉडल रेलवे ने इस यमराज की तैनाती मुंबई के अंधेरी और मलाड जैसे स्टेशनों पर की गई है। इन स्टेशनों पर लोकल ट्रेन में चढऩे के लिए यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के एक जवान को यमराज का रूप दिया गया। इस दौरान यमराज रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते हुए लोगों पर रोकथाम लगा रहे हैं और ऐसा नहीं करने के बारे में बता रहे हैं। 

इतना ही नहीं वेस्टर्न रेलवे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है अगर पटरी पार करोगे तो मैं तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा यमराज। पटरी पार करना खतरनाक ही नहीं अपितु कानूनन जुर्म भी है।

जानकारी के लिए बता दें कि आंकड़ों के अुनसार इस साल केवल जून महीने में करीब 700 लोगों की पटरी पार करने की वजह से मौत हो गई है। बीते 10 सालों में लोगों द्घारा ऐसे ही पटरी पार करने की वजह से करीब 19,781 मौतें हो चुकी हैं। 

Desk Team