Zomato ने दिव्‍यांग डिलीवरी बॉय को तोहफे में दी ईलेक्‍ट्र‍िक ट्राई-साइकल,इंटरनेट यूज़र्स हुए भावुक

Summary :

बीते कुछ दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस पूरे वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह हैं रामू साहू नाम के ऐसे शख्स जो दिव्यांग हैं।

 बीते कुछ दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस पूरे वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह हैं रामू साहू नाम के ऐसे शख्स जो दिव्यांग हैं। लेकिन सबसे दिल को छू देने वाली रामू की ये बात है कि वह दिव्यांग होने के बावजूद जौमैटो के लिए खाना डिलीवर करते हैं इसके लिए रामू हाथ से चलने वाले ट्राई-साइकल का इस्तेमाल करते हैं। इस पूरी घटना को लेकर जोमैटो की जमकर तारीफें हुई हैं। वहीं अब कंपनी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि लोग एक बार फिर से इसके मुरीद हो गए हैं। 

कंपनी प्रमुख ने साझा की जानकारी

इस घटना के एक सप्ताह के अंदर यानि बीते मंगलवार की शाम जोमैटो को फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने ट्वीट के जरिए एक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से रामू साहू को एक इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकल तोहफे में दी है। वहीं रामू ने भी इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया है। इसका मतलब अब रामू को फ़ूड डिलीवरी करने में काफी सहुलियत होने वाली है। 

जोमैटो से थैंक यू कहा राम साहू ने

फोटो के साथ ही दीपिंदर गोयल ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें रामू साहू जोमैटो को थैंक्स कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक ओर वीडियो है जिसमें रामू अपने नए इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकल पर हाथ आजमाते दिख रहे हैं।



 

बीते 17 मई को सोशल मीडिया यूजर हनी गोयल नाम के एक शख्स ने पहली बार रामू की कहानी दुनिया के सामने रखी थी। उन्होंने अपनी शेयर की हुई पोस्ट में लिखा था,जोमैटो ऐसे ही काम करते रहो। आपने मेरा दिन बना दिया। यह व्यक्ति उन लोगों में नई उम्मीद जगता है जो लोग जिंदगी में हार मान लेते हैं। कृपया इस शख्स को मशहूर कर दीजिए। 

इस वीडियो को मिल चुके हैं लाखों व्यूज

बता दें कि हनी गोयल नाम के शख्स द्घारा ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद तक वीडियो को 1.8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे री-ट्वीट भी किया है।


 

आखिर ऐसा क्या था इस वायरल वीडियों में?

हनी गोयल के इस वीडियो में रामू ने जोमैटो की कंपनी की टी-शर्ट पहनी हुई है और वह हाथ में तीन पहियों वाली साइकल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लोगों के घर डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे। 

 ट्विटर यूज़र्स हुए भावुक…

Desk Team