कांजीवरम और बनारसी साड़ी को ले कर भारतीय नारियों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है
क्योंकि ये साड़ियां पहनने पर एक रिच लुक देती हैं
बनारसी और कांजीवरम साड़ी हैंडलूम साड़ियां होती हैं और लगभग एक जैसी ही दिखती हैं
इसी करण हम कई बार इनके बीच फर्क करने में चूंक कर देते हैं
आइए यहां जानते हैं कि दोनों साड़ियों के बीच क्या अंतर है
कांजीवरम और बनारसी साड़ी दोनों ही लगभग देखने में एक जैसी ही होती हैं और दोनों कपड़ों की चमक भी एक जैसी ही होती है
बनारसी साड़ी के नाम से ही पात चलता है कि ये बनारस से है। इस साड़ी को जरी के धागे से बुना जाता है और अलग-अलग पैटर्न बनाए जाते हैं
वहीं कांजीवरम साड़ी तमिलनाडु से है और ये असली रेशम के गोल्डन धागों से बनाई जाती है
कांजीवरम साड़ी छूने में काफी हल्की और मुलायम होती हैं। वहीं बनारसी साड़ी अपने जरी वर्क की वजह से थोड़ी भारी हो सकती हैं



Download Android App
Download iOS App












