देश की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है
जानते हैं दिल्ली के लाल किला यानि रेड फोर्ट के बारे में कुछ ऐसी अनसुनी और रोचक बातें, जिसके बारे में आपको अभी तक पता नहीं होगा
ये तो हर कोई जानता है कि दिल्ली का लाल किला लाल रंग का है। लेकिन शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रेड फोर्ट कभी वाइट यानि सफेद रंग का हुआ करता था
क्या आप जानते हैं कि लाल किला पहले कभी इस नाम से नहीं जाना जाता था? इसे मूल रूप से “किला-ए-मुबारक” के नाम से जाना जाता था
आपको इस बात की हैरानी होगी कि किले को बनने में 10 साल का समय लगा था, मतलब पूरा एक दशक के बाद इस किले का निर्माण पूरा हुआ था
कई लोगों को इस बात की जानकारी न हो, लेकिन कोहिनूर हीरा असल में दीवानी-ए-खास में स्थित शाहजहाँ के शाही सिंहासन का एक हिस्सा था, जिसे वर्षों बाद नादिर शाह द्वारा लूट लिया गया था
शानदार लाल किले के दो मुख्य द्वारों में दिल्ली गेट और लाहौर गेट शामिल हैं। लाहौर शहर की तरफ इसका मुख होने की वजह से इसका नाम लाहौर गेट पड़ा है
अंतिम मुगल सम्राट, बहादुर शाह जफर को अंग्रजों द्वारा उनके ही घर यानि लाल किले में प्रताड़ित किया गया और बाद में इस इमारत में दीवान-ए-खास में ब्रिटिश अदालत ने उन्हें कैद कर दिया
लाल किले को 2007 में यूनेस्को द्वारा अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है
लाल किले को अपने अधीन करने के बाद, अंग्रेजों ने लाल किले को नष्ट करने की होड़ शुरू कर दी। आज इस विशाल और खूबसूरत किले में कुछ नहीं बचा जो कभी मुगल बादशाह का निवास स्थान हुआ करता था



Download Android App
Download iOS App













