भारत में ऐसी कई नदियां हैं जिन्हें पवित्र और पूजनीय माना जाता है
लेकिन भारत में एक नदी ऐसी भी है जिसे श्रापित माना जाता है
मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में बहने वाली यह नदी ‘चंबल’ है
जहां गंगा, यमुना, गोदावरी जैसी नदियों में नहाने पर पुण्य मिलता है वहीं इस नदी में नहाने पर उल्टा है
चंबल नदी की पूजा करना तो दूर की बात, लोग इसमें नहाने से भी डरते हैं
मान्यता है की राजा रतिदेव ने इस नदी में सैकड़ों जानवरों की बली दी थी
उन जानवरों के खून से इस नदी का पानी लाल पड़ गया था
जिसके बाद से इस नदी को श्रापित माना जाने लगा
कहा जाता है कि इस नदी में नहाने से आपके जीवन में ढेरों दुःख आ सकते हैं
ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App













