Cheapest Countries to Visit: पॉकेट-फ्रेंडली ट्रिप पर जाना चाहते तो ये जगह है Best

Summary :

Cheapest Countries to Visit: आप शायद ही जानते हों लेकिन कुछ देशों में बजट-friendly ट्रिप संभव है

आप शायद ही जानते हों लेकिन कुछ देशों में बजट-friendly ट्रिप संभव है

नेपाल: भारत से नजदीक होने के कारण नेपाल यात्रा सस्ती पड़ती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल और संस्कृति का अनुभव करना सस्ता है

श्रीलंका: श्रीलंका का पर्यटन भारत के मुकाबले सस्ता है, खासकर यदि आप ऑफ-सीजन में यात्रा करते हैं। बीच रिसॉर्ट्स, ऐतिहासिक स्थल और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ते विकल्प मिलते हैं

वियतनाम: वियतनाम एक खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। यहां की खाने-पीने की चीजें और यात्रा के खर्च कम होते हैं। हो ची मिन्ह सिटी और हनोई जैसे शहरों में घूमने का अनुभव सस्ता और मजेदार है

थाईलैंड: थाईलैंड एक बेहद लोकप्रिय और सस्ता पर्यटन स्थल है, जहां आप कम कीमत में शानदार बीच, ऐतिहासिक स्थल और स्थानीय व्यंजन का आनंद ले सकते हैं

कंबोडिया: कंबोडिया में सस्ते होटलों और खाने-पीने के विकल्प हैं। अंगकोर वाट जैसी विश्व प्रसिद्ध जगहों को देखना बेहद किफायती हो सकता है

मलेशिया: मलेशिया की यात्रा भी काफी सस्ती हो सकती है, खासकर जब आप स्थानीय साधनों से यात्रा करते हैं। यहां की खूबसूरत बीच और शॉपिंग के लिए सस्ते विकल्प हैं

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में खासकर बाली जैसे स्थान सस्ते पर्यटन स्थल हैं, जहां आप प्रकृति और संस्कृति का आनंद ले सकते हैं

म्यांमार: म्यांमार एक कम खर्च वाला यात्रा स्थल है, जहां आप ऐतिहासिक मंदिरों, बौद्ध मठों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।