ईराकी सेना ने हवाई हमले में पांच ISIS आतंकियों को किया ढेर

Summary :

ईराकी सेना ने हाल ही में किए हवाई हमले में उत्तरी प्रांत किर्कुक में पांच आईएसआईएस आतंकियों को मार गिराया…

ईराकी सेना ने हाल ही में किए हवाई हमले में उत्तरी प्रांत किर्कुक में पांच आईएसआईएस आतंकियों को मार गिराया। यह जानकारी ईराकी सेना ने शनिवार को दी।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, इराकी बलों ने शुक्रवार को किर्कुक प्रांत के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित हमरीन पहाड़ी क्षेत्र में आईएस के छिपने के ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह जानकारी इराकी जॉइंट ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध सुरक्षा मीडिया सेल के एक बयान में दी गई।

ईराकी सेना ने 5 आईएसआईएस आतंकी मार गिराए

ईराकी सेना के बयान के मुताबिक, शनिवार की सुबह, इराकी सेना और इंटेलिजेंस की एक संयुक्त बल ने दो बमबारी किए गए ठिकानों की तलाशी ली और वहां 5 ‘आतंकवादियों’ के शव पाए गए।

बयान में यह भी बताया गया कि संयुक्त बल ने ठिकानों से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, लॉजिस्टिक सामग्री और संचार उपकरण भी बरामद किए।

2017 में आईएस की हार के बाद सुधरी है इराक में सुरक्षा की स्थिति

इराक में सुरक्षा की स्थिति 2017 में आईएस की हार के बाद सुधरी है। हालांकि, आईएस के बचे हुए लड़ाके शहर, रेगिस्तानों और पहाड़ी इलाकों में घुसकर सुरक्षा बलों और नागरिकों पर लगातार गेरिल्ला हमले कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को इराक की ‘नेशनल सिक्योरिटी सर्विस’ (आईएनएसएस) ने घोषणा की थी कि उसने देश के उत्तरी प्रांत किर्कुक में ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) के एक सेल को नष्ट कर दिया है । इस दौरान छह ‘आईएस’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र का ग्रुप लीडर भी शामिल था।

Shera Rajput