Viral Gulab Jamun Paratha: इस दुनिया में खाने के लिए कई सारी चीजें हैं। हम में से कई लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं और नए-नए व्यंजन ट्राई करके अपने पेट और मन दोनों को तृप्त करते हैं। लेकिन, आजकल कुछ लोग अच्छे और स्वादिष्ट खाने के साथ अजीबो-गरीब प्रयोग करने में लगे हुए हैं, जो कभी-कभी उन स्वादिष्ट खाने को खराब कर देते हैं। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ऐसे वीडियो जरुर देखें होंगे जहां अच्छे खासे खाने के साथ खतरनाक फूड एक्सपेरिमेंट कर दिया जाता है। अगर नहीं देखा, तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लें।
पराठे के साथ खतरनाक फूड एक्सपेरिमेंट
आपने अब तक बहुत से पराठे खाए होंगे। सादा पराठा हो या आलू, गोभी, पनीर जैसे स्वादिष्ट भरवां पराठे, सभी का स्वाद अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब जामुन का पराठा खाया है? हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में गुलाब जामुन के पराठे को दिखाया गया है। इस वीडियो में एक शख्स ने पराठे बनाने के लिए आटे की लोई में दो गुलाब जामुन रखे और फिर उन्हें बेलकर पराठे की शेप में ढाल लिया। बाद में, उन्हें तवे पर सेंका गया और ऊपर से चाशनी डालकर परोस दिया गया।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
Source: @taste_bird (instagram)
वायरल वीडियो को @taste_bird नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि इस पराठे की दुकान का नाम ‘क्वालिटी पराठा’ है और ये आगरा के ग्वालियर रोड पर स्थित है। खबर के लिखे जाने तक, इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दिए। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- “ये क्या बकवास है, कुछ भी” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- “चुल्लू भर चाशनी में डुब मरो!” और एक अन्य यूजर ने लिखा- “इसे जिंदा पकड़ो!”


Download Android App
Download iOS App



