लौंग केवल रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई आयुर्वेदिक और औषधीय गुण से भी भरपूर है।
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करने, पाचन सही करने और दांतों की समस्याओं से लौंग राहत दिलाती है।
लौंग का सीमित सेवन गर्मियों में भी फायदेमंद होता है।
लेकिन ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
लौंग में युजेनॉल तत्व संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
लौंग का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
चाय में एक-दो लौंग या खाने में मसाले के रूप में सीमित मात्रा में इसका सेवन गर्मियों में भी लाभदायक साबित होता है।



Download Android App
Download iOS App











