हर घर में पैसे और कीमती सामान रखने के लिए तिजोरी का उपयोग किया जाता है, जो अक्सर हर घरों में होती है.
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र है, जिन्हें रखना अशुभ हो सकता है.
तिजोरी में गहने और पैसों को काले कपड़े में लपेटना अशुभ है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है.
तिजोरी में जूठे बर्तन रखना भी आर्थिक दृष्टि से हानिकारक है. जूठे हाथों से पैसों को छूने से भी धन हानि हो सकती है.
हमें धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए. इसलिए फटी या क्षतिग्रस्त धार्मिक किताबें भी तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए.
तिजोरी में या उसके पास भूलकर भी शीशा नहीं रखना चाहिए. इससे धन के प्रवाह में रुकावट डाल सकता है.
घर में रखी तिजोरी में इत्र को भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये परिवार के लिए नकारात्मकता का कारण बन सकता है.
तिजोरी जहां रखी हो उसके आसपास की जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए. गंदगी से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.
तिजोरी के पास झाड़ को भी नहीं रखनी चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है और यह धन हानि का कारण बन सकता है.


Download Android App
Download iOS App












