दूध पीने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Summary :

उप्साला यूनिवर्सिटी (स्वीडन) के रिसर्चर्स ने स्टडी में पाया है कि दूध पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

1 लाख से अधिक लोगों पर हुई स्टडी के अनुसार, रोज़ 600 मिलीलीटर दूध पीने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 12% बढ़ जाता है।

हालांकि, खतरा केवल महिलाओं को रहता है और पुरुषों पर प्रभाव नहीं पड़ता।

भारत में दूध पीना सही माना जाता है। इसे पीने के कई फायदे भी होते है। दूध को संपूर्ण फूड माना जाता है।

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम आदि गुण मौजूद होते हैं साथ ही इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।

लेकिन कुछ समय से हार्ट ​अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है इसके पीछे का कारण आपका खानपान और खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है।

बात सुनने में अजीब लगती है लेकिन ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि दूध पीने से कुछ लोगों में हार्ट अटैक (heart attack) का जोखिम बढ़ सकता है।

रिपोर्ट में महिलाओं को लेकर बात कही गई है कि यदी महिलाएं दूध का सेवन करती हैं तो उनको हार्ट ​अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।

इस​का कारण यह बताया है कि दूध से ​मिलने वाला फैट महिलाओं की दिल की धमनियों में आसानी से जमा हो सकता है।

Rahul Kumar