Health Tips: रोज सुबह खाली पेट 5 तरह के नट्स खाने के फायदे

Summary :

रोज सुबह खाली पेट 5 तरह के नट्स खाने मिलेंगे ये फायदे

नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इतना ही नहीं शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए नट्स खाने की सलाह दी जाती है

अगर आप भी शरीर के बीमारियों से बचाना चाहते हैं और एक हेल्दी नाश्तें की तलाश कर रहे हैं तो नट्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। क्योंकि इनमें सेहत का कई जरूरी पोषक तत्व छिपे हैं

Health Tips: खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से क्या होगा? जानें इसके फायदे

नट्स में प्रोटीन निकोटिन एसिड थायमिन कार्बोहाइड्रेट फाइबर खनिज आयरन फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं

अगर आप ब‍िना मेहनत के खुद को हेल्‍दी रखना चाहते हैं तो आपको रोजना सुबह खाली पेट नट्स खाना शुरू कर दें

काली किशमिश

रोजाना काली किशमिश खाने से शरीर को कई तरह के एंटी-ऑक्‍सीडेंट मिलते हैं और त्‍वचा और बाल की हेल्‍थ बेहतर होती है। काली किशमिश में एल-आर्जिनिन और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आयरन से भरपूर होते हैं

पिस्‍ता

पिस्ते का रोजाना सेवन करने से शरीर को फायदा होता है और पिस्ते में भरपूर मात्रा में हेल्‍दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी-6 और थायमिन जैसे जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और यह आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभकारी होता है

बादाम

रोजाना बादाम खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन, आयरन, पोटेशियम, जिंक और विटामिन-बी जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्‍लड प्रेश कम होता है

खजूर

खजूर में भरपूर मात्रा में सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत का ख्याल रखते हैं। रोजाना खजूर खाने से एनर्जी मिलती है और यह त्वचा के साथ-साथ हड्डियों के ल‍िए भी फायदेमंद है

अखरोट

अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और रोजाना इनका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है। अखरोट दिल और दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

Health Tips: रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने के जानें फायदे

Shweta Rajput