मेथी हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है।
मेथी में मौजूद औषधीय गुण शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
मेथी के बीजों में आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम अधिक मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
आधा चम्मच मेथी के बीज चबाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

मेथी के बीज चबाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
मेथी के बीज चबाना हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
रोजाना सुबह मेथी के बीज चबाने से कब्ज, पेट फूलना, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
रोजाना खाली पेट मेथी के बीज चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।


Download Android App
Download iOS App












