आज हम आपको बताएंगे की आखिर कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप और कैसे तय की उन्होंने एक बिजनेसमैन से लेकर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बनने की राह ।

डोनल्ड ट्रंप एक कामयाब अमरीकी कारोबारी हैं। उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है। न्यूयॉर्क के बेहद महंगे मैनहैटन इलाक़े में उनके पास अच्छी ख़ासी जायदाद है।
डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 4 जून 1946 में न्यूयॉर्क के क्वींस में ट्रंप का जन्म हुआ था। उनके पिता रियल एस्टेट के बिजनेसमैन हुआ करते थे। उस दौर में वो शानदार गाड़ियों से चलते थे.
13 साल की उम्र में ट्रंप पढ़ने के लिए मिलिट्री स्कूल गए। बाद में 1964 में उन्होंने मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन किया।
1999 में डोनाल्ड ट्रंप ने राजनीति में भी हाथ आज़माया। उन्होंने रिफ़ॉर्म पार्टी बनाई। डोनल्ड का इरादा था कि साल 2000 में रिफ़ॉर्म पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए
लेकिन, रिफ़ॉर्म पार्टी के अंदरूनी झगड़ों से तंग आकर उन्होंने फ़रवरी 2000 में ख़ुद को चुनाव से अलग कर लिया
डोनाल्ड ट्रम्प की तीन शादियां हो चुकी हैं। इवाना और मार्ला मेपलेस से उनका तलाक हो चुका है। अभी उनकी लाइफ पार्टनर मेलानिका हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प पर महिलाओं से संबंध और बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन उनकी वाइफ मेलानिका हमेशा ट्रम्प का बचाव करती रही हैं।


Download Android App
Download iOS App










