भारत के दो प्रमुख प्लेटफॉर्म, जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार का विलय JioHotstar में हो गया है।
वायकॉम18 और स्टार इंडिया के विलय से बने संयुक्त OTT प्लेटफॉर्म जियोस्टार ने जियोहॉटस्टार के लॉन्च की घोषणा की।
जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार दो बड़े OTT प्लेटफॉर्म एक साथ आ गए हैं।
इन दोनों ब्रांडों के विलय से कंटेंट और सब्सक्राइबर में बढ़ावा होगा,जो स्ट्रीमिंग उद्योग में वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व मील का पत्थर साबित होगा।
जियोहॉटस्टार 3 लाख घंटे के मनोरंजन, लाइव स्पोर्ट्स कवरेज और 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, जियोहॉटस्टार दर्शकों के लिए अनंत संभावनाओं को खोलता है।
AI-संचालित अनुशंसाओं को एकीकृत करके और 19 से अधिक भाषाओं में स्ट्रीमिंग की पेशकश की जाएगी।
JioHotstar 10 भाषाओं में 1.4 बिलियन भारतीयों के लिए क्यूरेट की गई व्यापक और मनोरंजन को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
JioHotstar सुनिश्चित करता है कि हर दर्शक के लिए रियलिटी एंटरटेनमेंट, ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, एनीमेशन और अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हो।
JioHotstar ICC इवेंट, IPL और WPL जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों का हब है। यह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग और BCCI, ICC और राज्य संघों के पाथवे इवेंट के साथ जमीनी स्तर के क्रिकेट को भी स्पॉटलाइट करता है।


Download Android App
Download iOS App













