पनीर के फूल के औषधीय गुण, डायबिटीज और अन्य बीमारियों में फायदेमंद

Summary :

डायबिटीज और अन्य बीमारियों के लिए पनीर के फूल का उपयोग

पनीर के फूल एक खास पौधा है जो अपनी औषधीय खूबियों के लिए मशहूर है। 

इसका वैज्ञानिक नाम विथानिया कौयगुलांस है और यह सोलानेसी फूल परिवार से संबंधित है।

इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे इंडियन चीज मेकर, इंडियन रेनेट, पनीर डोडी, पनीर डोडा और पनीर बेड।

यह फूल भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान देशों में पाया जाता है और अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

इसके औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों से बचाव और उनके इलाज के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 पनीर का फूल का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि इसका सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

यह नींद ना आना, घबराहट होना, अस्थमा और डायबिटीज जैसी समस्याओं से लड़ने में भी सहायक है।

जानिए, महुआ पेड़ के औषधीय गुण और सांस्कृतिक महत्व

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।