Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल में सियासत गरमाई हुई है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दौरे के दौरान कथित हमला होने का मामला सामने आया। ममता बनर्जी ने अपने भतीजे पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और DCP अस्पताल को धमकी दे रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी को कुछ भी हुआ, तो उसका जिम्मेदार अस्पताल ही होगा।
West Bengal Politics: “भारी दबाव के बीच अभिषेक को घर भेज दिया गया”
ममता बनर्जी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अभिषेक बनर्जी को अस्पताल के ITU (इंटेंसिव ट्रीटमेंट यूनिट) में रखा गया। वहां उनके 3D सीटी स्कैन, यूएसजी और थोरेसिक टेस्ट किए गए थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर बनाए जा रहे भारी दबाव के बीच अभिषेक को घर भेज दिया गया है और अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे फैमिली डॉक्टर पूरी तरह इलाज की निगरानी करेंगे।
ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “मिंटो पार्क अस्पताल पर कोलकाता पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर का दबाव था कि अभिषेक को भर्ती न किया जाए। पहले चुनाव धांधली और गुंडागर्दी के जरिए जीते गए, फिर अभिषेक पर हमला कराया गया और अब इलाज भी नहीं होने दिया जा रहा है।”
प्रशासन और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि अगर अभिषेक बनर्जी की स्थिति नाजुक नहीं थी, तो उन्हें ITU में क्यों रखा गया? और अगर उनकी हालत वाकई गंभीर थी, तो अब किसके दबाव में आकर उन्हें अचानक अस्पताल से रिलीज कर दिया गया? ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को सुरक्षा व्यवस्था में एक बहुत बड़ी चूक करार दिया है।
“अभिषेक को कुछ भी होता है, तो…”
ममता बनर्जी ने काह कि अभिषेक बनर्जी शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं।अगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो अभिषेक की मौके पर ही मौत हो जाती। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब अभिषेक का घर ही एक अस्पताल की तरह काम करेगा, जहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवन रक्षक उपकरण चौबीसों घंटे तैयार रखे जाएंगे। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर अभिषेक को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल प्रशासन की होगी।
राहुल गांधी ने जताई चिंता
उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। ममता के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पश्चिम बंगाल के बाहर किसी भी अस्पताल में अभिषेक बनर्जी के इलाज की व्यवस्था कराने में मदद की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




