कितनी संपत्ति के मालिक हैं Abhishek Banerjee? बीजेपी सरकार में 43 संपत्तियों को मिला नोटिस, मचा हड़कंप

Summary :

Abhishek Banerjee Net Worth: वेस्ट बंगाल की राजनीति में संपत्तियों को लेकर उथलपुथल शुरू है। प्रदेश में नई सरकार बनते ही कई मामलों में ताबतोड़ कार्रवाई शुरू है। इसी बीच कोलकाता नगर निगम (KMC) के असेसमेंट-कलेक्शन विभाग का एक रिपोर्ट सामने आया है. इस रिपोर्ट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी के 43 संपत्तियों का ब्योरा होने का दावा किया गया है. Trinamool Congress नेता Abhishek Banerjee की उड़ी नींद? बता दें कि तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। उन्हें कोलकाता नगर निगम की…

Abhishek Banerjee Net Worth: वेस्ट बंगाल की राजनीति में संपत्तियों को लेकर उथलपुथल शुरू है। प्रदेश में नई सरकार बनते ही कई मामलों में ताबतोड़ कार्रवाई शुरू है। इसी बीच कोलकाता नगर निगम (KMC) के असेसमेंट-कलेक्शन विभाग का एक रिपोर्ट सामने आया है. इस रिपोर्ट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी के 43 संपत्तियों का ब्योरा होने का दावा किया गया है.

Trinamool Congress नेता Abhishek Banerjee की उड़ी नींद?

Abhishek Banerjee Net Worth (CREDIT-SM)

बता दें कि तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। उन्हें कोलकाता नगर निगम की तरफ से 21 संपत्तियों के प्लान जमा करने को कहा गया है। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। हाल ही में प्रदेश के मुखिया शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी की विशाल प्रॉपर्टी की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

Notice to Abhishek Banerjee 43 Properties: इन संपत्तियों को मिला नोटिस

Abhishek Banerjee Net Worth (CREDIT-SM)
क्रमांक संपत्ति / भवन का नाम पता / इलाका विवरण
1 ऑर्बिट ल्यूमियर (Orbit Lumiere) 58/3 बैरकपुर ट्रंक रोड, कोलकाता अचल संपत्ति, असेसी नंबर दर्ज
2 समिरन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी गरियाहाट रोड, कोलकाता संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति
3 साईं भवन बेचराम चटर्जी रोड, बेहला, कोलकाता अचल संपत्ति
4 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) डी गुप्ता लेन, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
5 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) धर्मतला रोड, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
6 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) देवेन्द्र घोष रोड, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
7 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) सर्वे पार्क, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
8 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) कालीपद मुखर्जी रोड, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
9 संपत्ति (नाम उल्लेख नहीं) मोतीलाल गुप्ता रोड, कोलकाता एक्टिव स्टेटस में दर्ज
नाम भूमिका / संबंध
Abhishek Banerjee तृणमूल कांग्रेस महासचिव और सांसद
Mamata Banerjee संयुक्त स्वामित्व में नाम होने का दावा
अमृता बनर्जी सूची में नाम
सबिता बनर्जी सूची में नाम
मिनाती बनर्जी सूची में नाम
बाणानी बनर्जी सूची में नाम
Sayani Ghosh संयुक्त स्वामित्व में नाम होने का दावा
अर्पिता बनर्जी सूची में नाम
सुदेष्णा बनर्जी सूची में नाम
आकाश बनर्जी सूची में नाम
सोमनाथ बनर्जी सूची में नाम
प्रियंका दास सूची में नाम

अभिषेक बनर्जी की कुल संपत्ति

श्रेणी विवरण राशि (₹ में)
कुल घोषित संपत्ति कुल संपत्ति (नेट वर्थ) ₹2,32,64,563 (लगभग 2.32 करोड़)
चल संपत्ति (Movable Assets) बैंक बैलेंस, निवेश, वाहन आदि ₹2,32,64,563
अचल संपत्ति (Immovable Assets) जमीन/घर आदि ₹0 (शून्य घोषित)
देनदारियां (Liabilities) ऋण/उधारी ₹36,00,000 (लगभग 36 लाख)
स्रोत विवरण
सांसद वेतन लोकसभा सांसद के रूप में आय
अन्य आय व्यवसाय/अन्य घोषित स्रोत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।