बांग्लादेश बॉर्डर के पास BSF कैंप में गोलीबारी, दो जवानों की मौत

Summary :

पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जवान ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो बीएसएफ जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

बांग्लादेश बॉर्डर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्ट बंगाल में BSF के हेडक्‍वार्टर में एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी और इस घटना में BSF के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान की स्थिति गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस चौंकाने वाली घटना के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी जवान पर एक साल पहले भी अपने कुछ साथियों पर गोलीबारी करने का आरोप लगा था और उसे BSF कानून के तहत सजा दी गई थी। वह सजा कुछ दिन पहले ही समाप्त हुई थी, जिसके बाद यह घटना हुई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बंगाल के मालदा के बिधाननगर में बीएसएफ की 119वीं और 71वीं बटालियन का हेड क्वाटर है। जहां गुरूवार देर रात कैंप के अंदर उस वक्त हंगाम हुआ जब शिवम् मिश्रा ने वहां अपने साथियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की। वह जवान छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। मृतकों की पहचान बिहार के अजय कुमार सिंह और महाराष्ट्र के अंबादर सुरेश डारगु के रूप में हुई है। इस घटना में कुछ जवान घायल हुए हैं, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों BSF की 71वीं बटालियन से हैं।

पुलिस जांच शुरू

इस घटना को लेकर बैष्णवनगर पुलिस स्टेशन जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया है कि जांच जारी है। BSF मालदा सेक्टर के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि इस घटना को लेकर पुलिस का क्या रुख होता है। आरोपी पहले से कई मामलों में संदिग्ध है लेकिन अब इस घटना के बाद मामला और अधिक पेचीदा हो गया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।