पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार को नैफ्था पाइपलाइन में में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे आसपास आग लगी और धीरे-धीरे बढ़ते चली गई। इस हादसे में 15 कर्मचारियों के घायल और झुलसने की खबर है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग की चपेट में आए कई घर
अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले देर रात करीब 2:45 बजे देखी गई। देखते ही देखते यह आग तेजी से फैली और हल्दिया नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक पहुंच गई, जिससे कई घर इसकी चपेट में आ गए।
आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया, जो आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं।
#WATCH | हल्दिया,, पश्चिम बंगाल: वार्ड नंबर 13 के चिरंजीपुर इलाके में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लगी, आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/NYRICBsKRx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026
कई घायलों की हालत गंभीर
घटना के बारे में जानकारी देते हुए चश्मदीदों ने बताया कि ये हादसा उस समय पर हुआ, जब रिफाइनरी के अंदर नैफ्था की सप्लाई की जा रही थी। तभी अचानक पाइपलाइन (Naphtha Pipeline Accident) में आग की तेज लपटे उठने लगी, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद कर्मचारी (Employee Injuries) झुलस गए।
घटना के समय वहां मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री अधिकारियों ने तुरंत घायल कर्मचारियों को निकालकर हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक फैक्ट्री अधिकारियों की तरफ से इस दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
नैफ्था चोरी के एक अवैध पॉइंट लगी आग!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट के पास मौजूद नैफ्था चोरी के एक अवैध पॉइंट पर हुआ हो सकता है। आपको बता दें कि नैफ्था एक बहुत ही ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन लिक्विड है। इसके गंभीर सुरक्षा खतरों को देखते हुए कंपनी पहले भी स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों की चोरी या उनके साथ किसी भी तरह की अनधिकृत छेड़छाड़ न करने की लगातार चेतावनी देती रही है।


Download Android App
Download iOS App




