KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert: Vaishnavi ने हमेशा के लिए छोड़ा घर, Nandani छुपाएगी Parth की घिनौनी करतूत का सबसे बड़ा राज

Summary :

KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert: टीवी के सबसे फेमस और ड्रामा से भरपूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे तूफान आ रहे है, शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रीसेंट एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने विरानी परिवार की नींव हिलाकर रख दी है। पार्थ और रियो की मौत के बाद अब घर में नफरत और राज छुपाने का एक नया खेल शुरू हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज रात शो में क्या-क्या बड़ा धमाका…

KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert: टीवी के सबसे फेमस और ड्रामा से भरपूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे तूफान आ रहे है, शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रीसेंट एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने विरानी परिवार की नींव हिलाकर रख दी है। पार्थ और रियो की मौत के बाद अब घर में नफरत और राज छुपाने का एक नया खेल शुरू हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज रात शो में क्या-क्या बड़ा धमाका होने वाला है।

KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert: करण की आँखों में आंसू और तुलसी के लिए दिल में नफरत की आग

KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 30 June 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब करण नम आँखों से अपने बेटे पार्थ और रियो दोनों की चिता को एक साथ अंतिम संस्कार देता है। बेटे को खोने का गम करण को अंदर ही अंदर तोड़ रहा है। इसी बीच जेल में बंद तुलसी से मिलने गौतम जाता है। जब गौतम तुलसी से पूछता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो तुलसी सिर्फ इतना कहती है, “मैंने पार्थ को मार दिया, बस इससे ज्यादा कुछ मत पूछो और अब परिवार से कोई मुझसे मिलने न आए।”

जब यह बात घर पहुंचती है, तो करण गुस्से से पागल हो जाता है। हेमंत जब तुलसी की बेल (जमानत) कराने की बात करता है, तो करण उसे रोक देता है। करण चिल्लाकर कहता है कि उस खूनी औरत ने मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया है, उसकी बेल कराने की कोई जरूरत नहीं है।

KSBKBT 2 Twist: सच उगलवाने के लिए दागे ताबड़तोड़ सवाल

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

बेटे की मौत से बौखलाया करण अब सच की तह तक जाना चाहता है। देव उसे हिंट देता है कि पार्थ के बारे में वैष्णवी ही कुछ बता सकती है। करण सीधा वैष्णवी के कमरे में पहुंचता है, जहाँ वो फूट-फूटकर रो रही होती है।

करण उस पर सवालों की बौछार कर देता है कि आखिर मां ने पार्थ को क्यों मारा? वह कहता है, “पार्थ और रियो के बीच सिर्फ दो ही चीजों की लड़ाई थी-बिजनेस और तुम, बिजनेस में तो दोनों के शेयर थे, लेकिन तुम सिर्फ किसी एक की हो सकती थी।” करण वैष्णवी से सच उगलवाने की कोशिश कर ही रहा होता है कि तभी वहां नंदिनी आ जाती है और करण को वहां से ले जाती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी दफन करेगी पार्थ का काला सच

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source : Social Media)

करण के जाने के बाद वैष्णवी अंदर से टूट जाती है और वो विरानी हाउस को हमेशा के लिए छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है। नंदिनी उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वैष्णवी रोते हुए कहती है कि अगर वो इस घर में रही तो उसे पार्थ की वो घटिया हरकतें और वो खौफनाक पल बार-बार याद आएंगे, जिसे उसने झेला है।

आखिरकार नंदिनी उसे जाने की इजाज़त दे देती है। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट यहाँ आता है- नंदिनी, वैष्णवी से वादा लेती है कि पार्थ का यह काला राज हमेशा के लिए उन दोनों के बीच ही दफन रहेगा। नंदिनी कहती है कि अगर करण को पता चला कि उसके अपने सगे बेटे ने वैष्णवी के साथ इतनी घिनौनी हरकत की थी, तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और पूरी तरह टूट जाएगा।

Read More: KSBKBT 2 29 June 2026 Spoiler Alert: Tulsi ने अपने सिर लिया पोते Parth के कत्ल का इल्जाम, बहू नंदिनी के लिए..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।