West Bengal News : कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं पर हुए हमलों को लेकर पूर्व सीएम ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं. वह एस्प्लेनेड के Y-चैनल पर पहुंची. इसमें अभिषेक बनर्जी और कई विधायक शामिल हैं. ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष कई बार उनको फोन करके मदद मांगते थे, लेकिन उन्होंने यह बात कभी मीडिया को नहीं बताई. बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों से उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन जब भी बीजेपी ने मदद मांगी.
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मैंने उनके बुरे समय में उनकी सहायता की है. मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन भी किया था. मैं यहां हूं और यहां रहूंगी”. बंगाल में पुलिस TMC नेताओं को धमका रही है. मैं अपने कार्यकाल के दौरान मैं सभी लोगों के साथ खड़ी रहती थी, चाहे उनकी विचारधारा मेरी पार्टी से न मिलती हो.’ आगे उन्होंने कहा कि ‘लड़ेंगे या मरेंगे.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee holds a protest at Kolkata’s Rani Rashmoni Avenue over attacks on party leaders, including her nephew Abhishek Banerjee, and other issues. pic.twitter.com/rLyuLSrTp4
— ANI (@ANI) June 2, 2026

West Bengal News : पुलिस ने धरने की नहीं दी अनुमति
बता दें कि ममता बनर्जी धरने वाली जगह पहुंचीं, उनकी तरफ से राशरोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी. पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी. जिसके बाद हालात तनावपूर्ण बन गए. बिना अनुमति ही वह धरने पर बैठ गईं. बता दें कि दो दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, वहीं कल्याण बनर्जी पर भी हमले की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. जिसमें वह अपने सिर पर हाथ रखे हुए थे.
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि पुलिस एक राजनीतिक दल को तोड़ने की कोशिश कर रही है. अगर आप मुझे यहां लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन नहीं करने देंगे तो मैं दिल्ली चली जाऊंगी.
यह भी पढ़ें : ‘तब तक नहीं मरूंगी, जब तक…’ बंगाल हार के बाद Mamata Banerjee की पहली हुंकार


Download Android App
Download iOS App




