काबुल : अफगानिस्तान के पश्चिमी बदगीस प्रांत में एक सेना परिसर पर तालिबान का हमला शुक्रवार को भी दूसरे दिन जारी रहा तथा कम से कम 12 और जवानों के मारे जाने की खबर है।
इस बीच स्थानीय अधिकारियों के अनुसार परिसर के अंदर सैनिकों और पुलिसकर्मियों के पास गोला-बारूद अब खत्म होने लगा है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
मसूद अजहर का मामला UNSC ले जाने का अमेरिकी कदम मुद्दे को पेचीदा बना रहा : चीन
प्रांतीय परिषद के सदस्य मोहम्मद नासिर नजारी ने कहा कि कई और लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंदर मौजूद सैनिकों के अनुसार तालिबान के करीब 2000 लड़ाकों ने हमला किया, जबकि परिसर के अंदर अफगान सेना और सुरक्षा बलों के करीब 600 सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के पास गोला-बारूद, पानी और भोजन, हर चीज की कमी होने लगी है।
हालांकि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कैस मंगल ने इससे इंकार किया और कहा कि बृहस्पतिवार को अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों के साथ ही अन्य आपूर्ति हवाई मार्ग से भेजी गयी है। शुक्रवार को भी आपूर्ति भेजी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



