अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1330 लोगों की मौत, ट्रम्प ने किया सबसे मेहनती राष्ट्रपति होने का दावा

Summary :

सोमवार को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़े के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1330 मौते हुई हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप अमेरिका में लगातार बरकरार है। महाशक्तिशाली देश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है वहीं इस वायरस से होने वाले मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1,330 मौतें हुई हैं जिससे यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 55000 को पार कर चुका है।
सोमवार को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1330 मौते हुई हैं। आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से कुल 55,415 मौतें हुई हैं वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 987,322 हो गयी है। अमेरिका इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होना वाला देश है जहां इस वायरस से अब तक सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया में आई उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि वह काम की ओर ध्यान नहीं देकर आराम फरमा रहे हैं।

ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ मैं सुबह से लेकर देर रात तक काम करता हूं। व्यापार समझौता और सैन्य मामलों पर नजर रखने के लिए कई महीनों से व्हाइट हाउस को नहीं छोड़े है। एक तीसरे दर्जे के रिपोर्टर ने मेरे काम के समय और खाने की आदतों के बारे में खबर दी है, जो मेरे बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘ जो लोग मुझे और देश के इतिहास को जानते हैं, वे कहते हैं कि मैं अमेरिकी इतिहास में सबसे कठिन काम करने वाला राष्ट्रपति हूं। मुझे इस बारे में नहीं पता, लेकिन मैं एक कर्मठ कार्यकर्ता हूं और इतिहास में किसी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में अपने पहले साढ़ तीन साल के कार्यकाल में संभवत: बहुत कुछ हासिल कर चुका हूं। मुझे फर्जी खबरों से नफरत है।’’

राजस्थान में 36 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2221

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित थी, जिसमें कहा गया था कि ट्रम्प ओवल ऑफिस में कई दिनों से देर से दोपहर के बाद पहुंच रहे थे और वह व्हाइट हाउस के मास्टर बेडरूम या निजी डाइनिंग रूम में अपनी सुबह और शाम बिताए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने शायद ही कभी व्हाइट हाउस में कोरोनो वायरस टास्क फोर्स की ब्रीफिंग में भाग लिया है।

Desk Team