ईरान के उत्तरी तेहरान में एक एक मेडिकल क्लीनिक में गैस रिसाव के बाद लगी आग में 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। तेहरान दमकल विभाग के एक प्रवक्ता जलाल मलेकी ने बाद में सरकारी टेलीविजन को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
एक रिपोर्ट ने मलेकी के हवाले से कहा कि मरने वालों में 15 महिलाएं और चार पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने 20 लोगों को वहां से निकाला भी है। तेहरान के डिप्टी गवर्नर हमीद्रेजा गौदरजी ने कहा कि इमारत में मेडिकल गैस टैंक से गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और आग लगी।
National Doctor’s Day : कोरोना से जंग में जुटे डॉक्टरों को PM मोदी का सलाम
एक रिपोर्ट का अनुसार वहां और विस्फोट होने की आशंका बनी हुई है क्योंकि मेडिकल सेंटर में अभी कई और ऑक्सीजन टैंक मौजूद हैं। चश्मदीद मरजान हघीघी ने बताया कि पुलिस ने आस-पास की सभी सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



