कोरोना महामारी के समय जान की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे डॉक्टरों को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नेशनल डॉक्टर डे’ के मौके पर सलाम किया है। उन्होंने कहा देश के डॉक्टर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कोरोना योद्धा डाक्टरों को सलाम करने के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘देश कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे आगे मोर्चे पर डटे हमारे डॉक्टरों को सलाम करता है।’ प्रधानमंत्री ने वीडियो में कहा, ‘मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है।
India salutes our doctors- exceptional care givers who are at the forefront of a spirited fight against COVID-19. #doctorsday2020 pic.twitter.com/WsWroXjVpO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2020
संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।’