पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो कर्मचारी के लापता होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार दोनों भारतीय अधिकारी सुबह उच्चायोग में काम के लिए निकले थे लेकिन सुबह साढ़े 8 बजे से दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इस बात की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है। फिलहाल अधिकारियों की तलाश की जा रही है। इस मामले को पाकिस्तान के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।
PoK पर राजनाथ के बयान से बौखलाया PAK , कहा- J&K से ध्यान हटाने की एक और कोशिश
इस घटना से पहले इस्लामाबाद में भारत के एक राजनयिक को डराने की कोशिश गई थी। आईएसआई एजेंट ने भारतीय राजनयिक का पीछा किया। उनकी जासूसी की। इस मामले को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया था।
इस घटना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह देखा जा रहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहे थे जबकि कुछ लोग उनके आधिकारिक आवास के बाहर गाड़ियों में थे।
इसके बाद इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर चेताया था और उनसे राजनयिकों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।


Download Android App
Download iOS App



