राजस्थान में कोविड-19 का कहर जारी है। राज्य में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को घातक बीमारी से 2 और लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है। वहीं 78 नये मामले सामने आए जिससे बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,722 हो गए।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उदयपुर में एक संक्रमित मरीज की जान चली गई। अन्य राज्य के एक संक्रमित की भी यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है। केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 133 है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 19 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी, संक्रमितों की संख्या 78 लाख 99 हजार के पार
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये। इनमें से जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में नौ, गंगानगर में पांच, सवाई माधोपुर में पांच व कोटा तथा भरतपुर में दो-दो नये मामले सामने आए । राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



