युगांडा-केन्या सीमा पर बस हादसे में 20 लोगों की मौत

Summary :

युगांडा और केन्या की सीमा पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 49 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

युगांडा और केन्या की सीमा पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 49 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
युगांडा के एल्गन क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस मबाले शहर से आ रही थी और नैरोबी जा रही थी कि इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को हुयी इस घटना में हताहत हुये लोगों में अधिकतर युगांडा के नागिरक थे।

Shera Rajput