पाकिस्तान में बादल फटने से 22 की मौत

Summary :

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्ट रिजॉर्ट नीलम घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस घटना में 150 से ज्यादा घर और दो मस्जिदें प्रभावित हुई हैं।

पाकिस्तान की नीलम घाटी में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्ट रिजॉर्ट नीलम घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस घटना में 150 से ज्यादा घर और दो मस्जिदें प्रभावित हुई हैं। 
कई लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी हैं वहीं, विस्थापित लोगों को ठहराने के लिए अस्थायी शिविरों की व्यवस्था की गई है। बादल फटना एक दुलर्भ प्राकृतिक घटना है, जिसमें बादल फटने से एक साथ ढेर सारा पानी धरती पर गिरता है। आमतौर पर 100 मिमी प्रति घंटे से ज्यादा बारिश को बादल फटना माना जाता है। 

Desk Team