सना : यमन में शिया विद्रोहियों से लड़ रहे सरूदी-अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा किये गए एक संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल थे। यह जानकारी आज यमन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। उत्तर सादा प्रांत के स्वास्थ्य कार्यालय के प्रमुख अबदुल्लाह अल-अजी ने बताया कि हवाई हमले में एक छोटा सा होटल चपेट में आया जिसमें 28 अन्य लोग घायल हो गए।
सरूदी अरब के साथ सीमा साझा करने वाला सादा प्रांत, ईरान समर्थित विद्रोहियों का मजबूत गढ़ है। इन्हें हूतियों के नाम से जाना जाता है। अल अजी ने बताया कि इस प्रांत के दूसरे हिस्से में हुए एक अन्य हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। सरूदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं दी।


Download Android App
Download iOS App



